फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजार गया छात्र लापता, 20 बाद भी सुराग नहीं

Fri, 05 Jan 2024 05:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी.
कासगंज। बीस दिन पूर्व बाजार गए छात्र का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। छात्र के पिता ने अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस छात्र की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। सहावर क्षेत्र के नगला वाले से 17 दिसंबर को दोपहर के समय छात्र शिवम पुत्र गजराज बाजार गया था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने छात्र की तलाश शुरू कर दी, लेकिन पता नहीं चला। छात्र के पिता ने रिश्तेदारी व उसके दोस्तों के यहां जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार को छात्र के पिता गजराज ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सर्विलांस की मदद से छात्र की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र छात्र को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें