बेवर। कस्बा कुसमरा क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा का छात्र तमंचा लेकर घूम रहा था। शक होने पर पुलिस ने जब तलाशी ली तो तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया।थाना पुलिस को बुधवार की दोपहर सूचना मिली कि एक गांव में एक छात्र अवैध असलहा लिए घूम रहा है। सूचना पर पुलिस की एक टीम पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी तलाशी में एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। थाने लाकर जब पूछताछ की गई तो छात्र ने अपना नाम पता बताया। नाबालिग छात्र ने बताया कि वह कुसमरा स्थित एक इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने छात्र के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद छात्र को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।