फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी की बाइक बरामद होने पर 10 हजार जुर्माना

Wed, 28 Feb 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर के गांव नगला खोखन के रहने वाले अनिल यादव उर्फ नीलू पर चोरी की बाइक बरामद होने के मुकदमे में सीजेएम नम्रता सिंह ने 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उसको जेल में बिताई गई अवधि की सजा भी सुनाई है।
विज्ञापन


थाना बेवर पुलिस ने एक साल पहले अनिल यादव उर्फ नीलू निवासी नगला खोखन थाना बेवर को पकड़ा था। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई थी। पुलिस ने उसको जेल भेजने के बाद जांच करके चार्जशीट न्यायालय में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई सीजेएम नम्रता सिंह की कोर्ट में हुई।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान उसने अपराध स्वीकार करके मुकदमा नहीं लडऩे की इच्छा जाहिर की। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर सीजेएम नम्रता सिंह ने अनिल उर्फ नीलू को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई है। उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें