मैनपुरी। यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार को कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की गई। द्वितीय पाली में आयोजित इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने विशेष निगरानी की। प्रश्नपत्र में हिंदी टू इंग्लिस स्टोरी में परीक्षार्थी परेशान दिखाई दिए। महावीर इंटर कॉलेज जौहरी नगर से परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया।
बुधवार को द्वितीय पाली में अंग्रेजी की परीक्षा सभी 91 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान महावीर इंटर कॉलेज जौहरी नगर से एक परीक्षार्थी को केंद्र व्यवस्थापक ने नकल करते पकड़ा। उसके विरुद्ध थाना दन्नाहार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में हिंदी टू इंग्लिस स्टोरी कठिन थी। जिसकी अंग्रेजी बनाने में छात्र-छात्राओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों का कहना था कि अंग्रेजी की स्टोरी ने अटका दिया।
अपर सचिव ने आठ केंद्रों का किया निरीक्षण
यूपी बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में न केवल जोनल, सेक्टर व सचल दल प्रभावी रहे बल्कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ एसके सुमन ने जिले के आठ केंद्रों का निरीक्षण किया। अपर सचिव ने गंगा देवी बघेल इंटर कॉलेज गोटपुर, आजाद सिंह इंटर कॉलेज करहल, जैन इंटर कॉलेज करहल, नर सिंह इंटर कॉलेज करहल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज करहल, द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज , सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर सहित कुल आठ केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। उनके साथ निरीक्षण में प्रधानाचार्य नाजर सिंह यादव भी मौजूद रहे।
प्रश्रपत्र में बाकी तो सब ठीक था लेकिन स्टोरी कठिन थी। जिसके चलते उसे हल करने में दिक्कत उठानी पड़ी।
अंजली पाल
परीक्षा में व्याख्या और छोटे प्रश्नों के जवाब तो आसानी से दे दिए। लेकिन स्टोरी करने में परेशानी आई। कुछ मीनिंग नहीं आ सके।
संध्या कश्यप
प्रश्नपत्र में प्रथम खंड तो सरल था लेकिन द्वितीय खंड ग्रामर में दिक्कत उठानी पड़ी। उम्मीद है कि अच्छे अंक आएंगे।
दीक्षा कश्यप
ग्रामर कठिन था जिसके जवाब देने में दिक्कत उठानी पड़ी। स्टोरी तो और ही कठिन थी जिसे पूरा कर पाना संभव नहीं दिखा
सुनीता कुमारी