फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन को देना था सरप्राइज, 10वीं के छात्र ने किया ऐसा कांड, माॅल में मच गई अफरातफरी; दहशत में आए लोग

Wed, 08 Jul 2026 01:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दोस्त की बहन को जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए 10वीं के छात्र ने माॅल में सुतली बम फोड़ दिया। तेज धमाके की आवाज से माॅल में अफरातफरी मच गई। लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने पकड़े गए छात्रों और छात्रा से पूछताछ की। 
विज्ञापन
आगरा में माॅल में धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाईपास रोड स्थित सर्व एसआरके मॉल में सोमवार को दसवीं के छात्र ने सुतली बम फोड़कर दहशत फैला दी थी। सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने छात्र को तीन साथियों सहित पकड़ लिया था। इनमें एक छात्रा भी शामिल थी। पुलिस ने चारों से पूछताछ की। किसी तरह की साजिश की बात सामने नहीं आई। जीडी में जानकारी दर्ज करने के बाद सभी को परिजन के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन


http://

 

घटना सोमवार शाम 7:25 बजे हुई थी। तीन छात्र और एक छात्रा कार से मॉल पहुंचे थे। उन्होंने बेसमेंट की सीढ़ियों के पास सुतली बम चलाया था। इससे जोरदार धमाका हुआ था। मॉल में मौजूद लोग दहशत में आ गए थे। घटना के बाद छात्र कार लेकर भागे थे लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया था। 

 

पुलिस की पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह दसवीं में पढ़ता है। एक दोस्त की बहन का जन्मदिन आने वाला है। इसके लिए तैयारी की थी। वह बहन को सरप्राइज देना चाहता था। इसलिए पटाखे लेकर आए थे। उन्हें चलाकर देखने के लिए मॉल में धमाका कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी आ गए। उन्हें बच्चों की हरकत के बारे में जानकारी नहीं थी। 
 
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि घटना की थाना न्यू आगरा में जीडी एंट्री की गई है। इसके बाद रिपोर्ट किशोर न्याय बोर्ड को भेजी गई है। बोर्ड में सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह की साजिश की बात सामने नहीं आई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें