फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से 10 वर्षीय छात्र की मौत, भीड़ ने चालक को पीटा, हंगामा

Thu, 30 Aug 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हादसे के बाद हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के पिनाहट कस्बे के समीप ही गुरुवार को डंपर की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


डंपर की हवा निकालकर तोड़फोड़ की। फिर अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव लेकर राजाखेड़ा-पिनाहट मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

हदासा गुरुवार दोपहर करीब एक बजे का है। थाना पिनाहट के गांव सावलदास का पुरा निवासी कंपोटर का तीसरी क्लास में पढ़ने वाला दस वर्षीय पुत्र दिलीप दोपहर बीएमएस पब्लिक स्कूल से पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर लगते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने शव लेकर हंगामा करते हुए रास्ता जाम कर दिया। इसकी सूचना पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक वर्मा, विप्रावली प्रधान रघुनाथ वर्मा आदि पहुंचे। पर, लोग  प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। 

करीब चार बजे नायब तहसीलदार सुनील कुमार मौके पर आए। उनसे ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर और सड़क के किनारे बनी गहरी खाइयों को मिट्टी भराकर सही कराने की भी मांग रखी। उन्होंने जल्द इसे पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग शांत हुए और पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज सकी। 

पुलिस ने मृतक के बाबा दीनानाथ की तहरीर पर चालक जबर सिंह निवासी किशनी मैनपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डंपर इटावा के रहने वाले मोनू यादव का बताया जा रहा है, जो राजाखेड़ा से इटावा जा रहा था। 

जाम मे फंसे बच्चे हुए बेहोश 

सड़क हादसे में छात्र की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे परेशान हुए। इस दौरान कई स्कूलों के वाहन भी जाम में पंसे रहे। कई बच्चे तो गर्मी और प्यास से बेहाल होकर अचेत होने लगे थे। इसे देखकर लोगों ने बच्चों को वाहनों से बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर बैठाया और पानी आदि पिलाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें