फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 दिन से लापता छात्र जमीन में दबा मिला: प्लास्टिक के बोरे में मिली लाश, परिजनों का हंगामा; सड़क पर लगाया जाम

Sat, 19 Jul 2025 10:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के फतेहाबाद से लापता आठ साल के छात्र की लाश मिली। पूर्व में फिराैती के लिए परिजनों को दो पत्र भेजे गए थे। मासूम की लाश देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
 
विज्ञापन
आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद कस्बे की विजय नगर कॉलोनी से 80 दिन पहले लापता हुए अभय प्रताप (8) का शव शनिवार को राजस्थान के मनिया थाना क्षेत्र में मिला। शव को एक प्लास्टिक के बोरे में भरकर जमीन में दबा दिया गया था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बालक का अपहरण फिरौती के इरादे से किया गया था। वहीं, मासूम का शव रात में घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने शव सड़क पर रखते हुए आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


फतेहाबाद के विजय नगर कॉलोनी में रहने वाले विजय प्रकाश का पुत्र अभय प्रताप कक्षा एक का छात्र था। परिजन ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम लगभग 4 बजे घर के पास से अभय लापता हो गया था। कहीं पता न चलने पर फतेहाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया गया था।

 
विज्ञापन

पुलिस की कई टीमें लगातार बच्चे की तलाश में जुटी थीं। जांच के दौरान कुछ दिन पूर्व अज्ञात लोगों की ओर से फिरौती से जुड़े दो पत्र परिजन को भेजे गए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदलते हुए संदिग्धों की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगालनी शुरू की।

एक संदिग्ध की लोकेशन के आधार पर पुलिस शनिवार को राजस्थान के मनिया पहुंची, जहां एक खेत में जमीन में दबी हुई प्लास्टिक की बोरी मिली। उसे खोलने पर उसमें अभय प्रताप का शव था। पुलिस को आशंका है कि अभय प्रताप का फिरौती के लिए अपहरण किया गया था। फतेहाबाद एसीपी अमरदीप लाल ने बताया कि शव मिल गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ये भी पढ़ें-धर्मांतरण का एक और गिरोह: छह राज्यों से 10 गिरफ्तार, अमेरिका सहित कई देशों में नेटवर्क; ISIS से भी जुड़े तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें