फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस का इंतजार कर रहे छात्र का अपहरण, आईकार्ड देख चलती बाइक से फेंका

Tue, 04 Dec 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के बेवर में बाइक सवार दो युवकों ने मंगलवार को स्कूल बस का इंतजार कर रहे छात्र का अपहरण कर लिया। इसके बाद कुछ दूरी पर एक मंदिर के पास छात्र को छोड़कर भाग गए। घटना में चौंकाने वाली बात सामने आई है। 
विज्ञापन


छात्र ने बताया कि बाइक सवारों ने आईकार्ड देखने के बाद उसे बाइक से फेंक दिया। लोग मान रहे हैं कि अपहरणकर्ता किसी और बच्चे को अगवा करने आए थे, जो गलती से उक्त छात्र को उठा ले गए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
थाना क्षेत्र के मोहल्ला महाजनान निवासी श्याम वर्मा का 11 वर्षीय पुत्र हर्षित बिजली घर के पास स्थित पैरामाउंट स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। वो स्कूल जाने के लिए छिबरामऊ रोड पर बस आने का इंतजार कर रहा था। तभी एक सफेद रंग की अपाचे पर सवार होकर दो बदमाश वहां आए और नाम पूछा।
विज्ञापन

मंदिर के पास छात्र को फेंका

हर्षित जब तक नाम बताता बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। छात्र का अपहरण होता देख लोगों में खलबली मच गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच अफरातफरी के बीच छात्र पास ही दुर्गा मंदिर के पास मिल गया।
  
हर्षित ने बताया कि बाइक सवारों ने उसका मुंह बंद कर दिया था। उसका परिचय पत्र देखकर उन्होंने कहा कि ये तो पैरामाउंट स्कूल का है, फिर उसे थप्पड़ मारकर मंदिर के पास चलती बाइक से फेंक दिया। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हो सकता है कि बदमाश किसी और छात्र को अगवा करने आए हों और धोखे से हर्षित को उठा ले गए थे। इसी वजह से उसे छोड़ दिया। उक्त घटना के बाद दहशत में आए परिजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी  

छात्र को अगवा करने और फिर मंदिर के पास छोड़े जाने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस अब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस फुटेज के जरिए बदमाशों के बारे में सुराग जुटाएगी।  

हर्षित नहीं तो कौन 

बाइक सवार बदमाश अगर हर्षित को अगवा करने नहीं आए थे, तो आखिर बदमाशों का निशाना कौन था, इस बात को लेकर जहां छात्र के परिजन परेशान हैं, वहीं पुलिस भी इस तथ्य को लेकर गहराई से जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद आसपास के लोग भी दहशत में आ गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें