फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में लटका मिला छात्र का शव, कागज पर लिखी 'मौत की शर्त'

Mon, 02 Sep 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के वजीरपुर जेहलपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र का शव रविवार सुबह हॉस्टल में लटका मिला। उसके गले में चादर का फंदा बंधा हुआ था। पुलिस को मौके से एक नोट मिला है।  
विज्ञापन


अरुण कुमार पुत्र तेजवीर सिंह हाथरस के सादाबाद क्षेत्र का रहने वाला था। वो राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में 11वीं का छात्र था। रविवार सुबह साथी छात्र ने उसका शव बाथरूम में फंदे से लटका देखा। छात्र का शव मिलने से हॉस्टल में हड़कंप मच गया। 


सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसडीएम, सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा पहुंच गए। घटनास्थल पर छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। 

 

ये भी पढ़ें: बच्चों की भूख मिटाने को दर-दर भटका पूरन, मौत के बाद मिला सरकारी राशन, चंदे से कफन

विज्ञापन
विज्ञापन

साथी छात्र से हुआ था झगड़ा

कमरे से बरामद हुआ यह कागज - फोटो : अमर उजाला
मृतक छात्र अपने क्लास का मानीटर था। अभी तक जांच में जो बात सामने आई है, उसके अनुसार अरुण का साथी छात्र से झगड़ा हुआ था। पुलिस को कमरे से एक कागज मिला है, जिस पर एक अन्य छात्र और अरुण कुमार का नाम लिखा है। 

कागज पर लिखा है कि मैं भगवत शरण वादा करता हूं कि आज से मेरा अरुण कुमार कक्षा 11 का मुझसे कोई मतलब नहीं रहेगा। जो सबसे पहले मतलब बनाएगा या कोशिश करेगा उसे अपने प्राण त्यागने होंगे। यह किसने लिखा है, इसकी जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें