फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकशी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकशी
विज्ञापन

टूंडला। टैक्सटाइल डिजाइनिंग के एक छात्र ने कमरे में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र डेंगू बुखार से पीड़ित था और किराए के कमरे में रह रहा था। पंखे तक पहुंचने के लिए छात्र छत से सीढ़ी कमरे में लेकर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
शाहजहांपुर के थाना रोहजा अंतर्गत गांव हथौड़ा निवासी उत्कर्ष उर्फ सनी(19) पुत्र मुकेश कुमार एक साल से नगर के इंद्रानगर में किराए के मकान में रह रहा था। वह नगला सिकंदर स्थित राम सिंह इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में टेक्सटाइल डिजाइनिंग का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक रघुवीर सिंह वहां पहुंचा। उसने देखा कि कमरे में फंदे पर उत्कर्ष का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन

उसके साथ छात्र योगेश भी रहता था, लेकिन घटना के समय वह बाहर गया हुआ था। सूचना पर मृतक के पिता मुकेश और चाचा उमेश भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि सनी डेंगू बुखार से पीड़ित था। बुधवार को उनकी उससे बात भी हुई थी। रात में मां लक्ष्मी देवी ने कई फोन किए, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। परिजनों के मुताबिक छात्र बीमारी के बीच कुछ डिप्रेशन में था। टूंडला थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मम्मी-पापा आई लव यू, अगले जन्म में मिलूंगा
छात्र उत्कर्ष के कमरे में गैस पर जलाए गए कुछ कागज भी मिले हैं। खाना खाने के बाद के बर्तन और रोटी भी रखी मिली। इसके साथ ही एक रजिस्टर मिला है, जिसमें उसने खुदकशी करने की बात कही है। उसने खुदकशी क्यों की इसका उल्लेख नहीं किया है। खुदकशी से पूर्व उसने रजिस्टर में आई लव यू मम्मी-पापा, मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। अगले जन्म में मिलूंगा लिखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें