खेरागढ़। क्षेत्र के गांव कुकंडई में सोमवार का दोपहर 20 वर्षीय छात्र ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुंकडई गांव निवासी अशोक कुमार खेती के साथ कपड़े सिलाई का काम भी करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह वह पत्नी और अन्य बच्चों के साथ खेत पर काम करने गए थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर अकेले रहे उनके बेटे कुलदीप (20) ने घर में पड़े टिनशेड में साड़ी से फंदा लगा लिया। छोटी बेटी जब घर पहुंची तो भाई कुलदीप को फंदे पर लटका देख उसने चीख पुकार मचाई। चीखें सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने बताया कि कुलदीप खेरागढ़ स्थित महाविद्यालय में स्नातक का छात्र था। कुछ समय से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिसका उपचार भी चल रहा था।