फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जवान बेटे की ऐसी जिद...मां ने इसलिए फंदे से लटक कर दे दी जान, पिता का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Sat, 17 May 2025 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मां की ममता पर बेटे के लिए नौकरी की चाह भारी पड़ गई। बेटा दिल्ली गया तो आहत मां ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
 
विज्ञापन
बबली गुप्ता का फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के  बेवर थाना क्षेत्र की नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव जोत में एक मां ने बेटे के विछोह के दर्द के कारण आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


 

जोत गांव के किसान नीटू गुप्ता की 44 वर्षीय पत्नी बबली गुप्ता के परिवार में दो बेटे अरमान और मोहन के अलावा एक बेटी मनू है। 18 वर्षीय बेटे अरमान दिल्ली में नौकरी करता था और बुआ के घर पर रहता था। 15 दिन पहले ही अरमान अपनी बुआ सोनी निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली के साथ गांव आया था। 

 

बृहस्पतिवार को वह फिर से दिल्ली जाने की जिद करने लगा। बबली ने बेटे को समझाया कि तपती गर्मी में अभी न जा, कुछ महीने बाद चले जाना। मगर, अरमान नौकरी से पैसे कमान की चाहते के आगे मां का दिल तोड़कर अपनी बुआ सोनी के साथ सुबह 11 बजे करीब दिल्ली चला गया। बबली अपने बेटे की दूरी के असहनीय गम में डूब गई। पति नीटू गुप्ता खेत में पानी लगाने गया था। छोटा बेटा मोहन घर पर नहीं था। बेटी मनू कमरे में सोने चली गई।

 
विज्ञापन

तभी छत पर बने कमरे में जाकर बबली फंदा लगाकर उस पर झूल गई। मनू कुछ देर बाद जागी तो मां को तलाशते हुए छत पर पहुंची। वहां खिड़की से कमरे में झांककर देखा, तो मां फंदे से लटकी दिखी। उसकी चीखें सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर जांच की। परिवार व गांव में इस घटना से मातम पसरा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें