फोटो 8 कुसमरा क्षेत्र में हिरौली रोड पर एक खेत में जलाई गई पराली। संवाद
मैनपुरी। कुसमरा क्षेत्र के ग्राम हिरौली रोड पर बृहस्पतिवार की रात को किसानों ने एक खेत की पराली में आग लगा दी। शुक्रवार की सुबह खेत में जली हुई पराली मिली। लोगों का कहना है कि खेतों में पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा का कहना है कि शिकायत मिली है। राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।