फोटो 6 शहर के आगरा रोड स्थित एक दुकान पर सजे पीतल के बर्तन। संवाद
मैनपुरी। महिलाएं घर की रसोई में प्लास्टिक-स्टील नहीं, अब पीतल के बर्तन रखना और उनका इस्तेमाल करना अधिक पसंद कर रही हैं। मुरादाबादी बर्तनों पर सुंदर नक्काशी उनकी पसंद बन रही है। बाजार में डिजाइनर पीतल के बर्तनों की खरीदारी में तेजी आई है। लोग शादी समारोह में बतौर उपहार भी शानदार नक्काशी वाले बर्तन देने को प्राथमिकता दे रहे हैं। आमतौर पर देखा जा रहा है कि महिलाओं में एक बार फिर से पारंपरिक पीतल के बर्तनों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। माना जाता है कि सेहत के लिहाज से भी पीतल के बर्तनों में पकाया गया भोजन लाभदायक रहता है। समय के साथ पीतल के बर्तनों नई भी डिजाइन गढ़ी जा रही है। इनमें मुरादाबाद में बने पीतल के बर्तनों पर सुंदर नक्काशी से उनकी रौनक और बढ़ गई है। ये बर्तन सुंदरता के साथ बेहद आकर्षक दिखते हैं। शहर के बर्तन बाजार में पीतल के ऐसे बर्तन आ गए हैं। हाल के दिनों में खरीदारों में नक्काशीदार पीतल के बर्तन खरीदने के प्रति रुझान बढ़ा है। आगरा रोड के कारोबारी विपिन गुप्ता ने बताया कि बीते कुछ समय से महिलाएं घर के लिए स्टील और प्लास्टिक के बर्तनों की तुलना में पीतल के बर्तन खरीदने में अधिक रुचि दिखा रही हैं। मुरादाबाद के पारंपरिक बर्तनों के स्थान पर अब डिजाइनर पीतल के बर्तन उपलब्ध हैं। सुंदर नक्काशी वाले बर्तन खरीदारों को भा रहे हैं।
-