मैनपुरी। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक रविवार को बरनाहल में हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा चुनाव जीतने के लिए बूथ की मजबूती जरूरी है। कांग्रेस पंचायत चुनाव भी पूरी दमदारी से लड़ेगी। मजबूत बूथ के सहारे चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
रविवार को बरनाहल में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा चुनाव से पहले हर बूथ पर बूथ कमेटी गठित कर ली जाए। बूथ कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाए। पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारी करें। पंचायत चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव जीतना भी पार्टी का लक्ष्य है। संगठन सृजन के तहत हर बूथ पर कमेटी होनी चाहिए।
ब्लॉक स्तर पर बनाए गए प्रभारी ही बूथ कमेटी गठित कराए जाएंगे। पदाधिकारी गंाव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करें। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से किसानों को जानकारी दें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, कांग्रेस लीगल सैल के प्रदेश महासचिव मनोज शाक्य, कैलाश उपाध्याय, धारम सिंह, विकास गौतम, महेंद्र सिंह, अजयकांत, फरीद अली, शाहबुद्दीन मौजूद रहे।