फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 21 दिन बाद हड़ताल खत्म...डीएम के आश्वासन पर मान गए  अधिवक्ता, आज से शुरू होंगे बैनामे

Fri, 23 May 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर्स की हड़ताल 21 दिन के बाद समाप्त हो गई। जिलाधिकारी के आश्वासन पर वे लोग मान गए। अब आज से बैनामे और अन्य कार्य शुरू हो जाएंगे। 

 
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा सदर तहसील में 21 दिन से चल रही हड़ताल बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आश्वासन पर खत्म हो गई। शुक्रवार से बैनामा, वसीयत व सभी निबंधन कार्य होंगे। राजस्व वादों की सुनवाई भी होगी। न्यायिक व निबंधन कार्य से अधिवक्ता, कातिब व स्टांप वेंडर 3 मई से विरत थे।
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में फ्रंट ऑफिस से तहसील में कार्यरत पेशेवर प्रभावित नहीं होंगे। डीएम ने आंदोलित वकीलों के बीच पहुंचकर दावा किया कि फ्रंट ऑफिस खुलने पर सिर्फ जनसुविधाएं बढ़ेंगी। सदर तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि डीएम के साथ वार्ता व लिखित आश्वासन पर हड़ताल स्थगित की गई है। यदि निजीकरण को थोपा गया, तो फिर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

सहायक महानिरीक्षक एसके सिंह, एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला के अलावा इस दौरान पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत, कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण दीक्षित, दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष राम उपाध्याय, आशू यादव, निशांत चतुर्वेदी, सत्य प्रकाश धाकरे, विमल तिवारी, दिव्यांग पांडेय, मुकेश गुप्ता, रामकुमार रावत, प्रमोद वर्मा, शिव नंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें