फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

Wed, 13 Sep 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
विज्ञापन

पैमाइश के बाद होगी अगली कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठे एक ही परिवार के तीन लोगों को बुधवार को एसडीएम सदर ने आश्वासन देकर वापस घर भेज दिया। एसडीएम ने कहा कि पैमाइश कराने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तहसील भोगांव के गांव आलीपुर पट्टी के शमशेर सिंह अपने भाई प्रदीप कुमार तथा मां नरायनदेवी के साथ मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठ गए। डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि उनकी जमीन पर जल निगम द्वारा टंकी बनाने का प्रस्ताव है। लेखपाल ने उनकी जमीन को जबरन चिन्हित करा दिया है। जल निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। लेखपाल तथा कर्मचारी जबरन निर्माण करना चाहते हैं। उन्होंने निर्माण रोके जाने की मांग की। बुधवार को एसडीएम सदर कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में पहुंचे। धरने पर बैठे परिवार को भरोसा दिया कि जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। इसके बाद ही अगली कार्रवाई होगी। एसडीएम ने परिवार को आश्वासन देकर वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें