फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थानाध्यक्ष बरनाहल नहीं मान रहे न्यायालय का आदेश

Wed, 13 Sep 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बरनाहल नहीं मान रहे न्यायालय का आदेश
विज्ञापन

-प्राधिकरण सचिव ने एसपी को पत्र भेजा




संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। सिविल जज द्वारा दिए गए स्टे आदेश को थानाध्यक्ष बरनाहल नहीं मान रहे हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज ने एसपी को पत्र भेजा है। सिविल जज के आदेश का पालन कराकर 21 सितंबर तक प्राधिकरण में अनुपालन आख्या भिजवाने के लिए कहा है।

जिला फिरोजाबाद के गाजीपुर की रहने वाली सावित्रीदेवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि उसका मायका थाना बरनाहल के गांव अटा हरैना में है। उसके पिता रामरतन की मौत हो चुकी है। वह अपने पिता की इकलौती संतान हैं। पिता की मौत होने के बाद जमीन पर उसका कब्जा है। जिला हाथरस के थाना सासनी के गांव बिजाहरी के रहने वाले मुकेश और उनकी पत्नी अंजली ने उसके पिता की फर्जी वसीयत बना ली है। पुलिस से मिलकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। सिविल जज ने उनके द्वारा दायर किए गए मुकदमे में स्टे दिया है। थानाध्यक्ष बरनाहल न्यायालय का आदेश नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण की सचिव ने शिकायत की सुनवाई की। सुनवाई करने के बाद थानाध्यक्ष बरनाहल से आख्या मांगी। थानाध्यक्ष बरनाहल ने प्राधिकरण में आख्या नहीं भेजी। प्राधिकरण सचिव ने थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए एसपी को पत्र लिया है। पत्र में कहा है कि सिविल जज के 18 अप्रैल 2023 के आदेश का थानाध्यक्ष बरनाहल से पालन कराया जाए। आदेश का पालन कराकर 21 सितंबर तक थानाध्यक्ष बरनाहल से अनुपालन आख्या भिजवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें