फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मणिपुर घटना के आरोपियों को दी जाए कड़ी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मणिपुर घटना के आरोपियों को दी जाए कड़ी सजा
विज्ञापन


-आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मणिपुर में महिलाओं के साथ अमानवीय तरीके से घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

मणिपुर में हुई घटना के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव केे नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करकेे प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर में हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। दो महीने से मणिपुर आग में जल रहा है। मणिपुर में गुप्तचर एजेंसियां पूरी तरह फेल हो चुकी हैं। सुशासन का दावा करने वाली भाजपा सरकार का मणिपुर में घटनाओं को अंजाम देने वालों पर कोई अंकुश नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता नहीं है। भाजपा चुनाव के समय कुछ कहती है। सरकार बनाने के बाद कुछ करती है। मणिपुर की घटना बताती है कि भाजपा सरकार नहीं चला पा रही है। उन्होंने मांग की कि मणिपुर में महिलाओं के साथ अमानवीय तरीके से घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। देशराज राजपूत, उदयराज सिंह, पुष्पादेवी, सविता देवी, फिरदौस बानो, सतेंद्र राजपूत, विनोद शाक्य, इंद्रेश राजपूत, जितेंद्र राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें