कासगंज। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने निकाय चुनाव में प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान प्रभावित करने के उद्देश्य से नकद धनराशि, शराब या अन्य किसी सामग्री का वितरण एवं प्रत्याशियों के मध्य तनाव आदि की घटनाओं पर पैनी नजर रखने के लिए उड़न दस्ते व स्थायी निगरानी टीमें सक्रिय की हैं।
उड़न दस्ता टीमें वाहनों और व्यक्तियों की जांच तथा मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायतें मिलने पर जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। यदि किसी व्यक्ति के पास 2 लाख रुपये से अधिक की धनराशि मिलती है तो उसके संबंध में कागजात दिखाने होंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा ने भी हिदायत दीं।