फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मामूली शिकायत पर नहीं की जाए सख्त कार्रवाई

Mon, 21 Oct 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने प्रमुख सचिव गृह को संबोधित ज्ञापन सोमवार को डीएम को दिया है। ज्ञापन में मांग की है कि मामूली शिकायत पर ट्रैप जैसी सख्त कार्रवाई रोकी जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी होता है। लेखपाल का सीधा संबंध जनता से होता है। शासन तथा अधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल द्वारा जमीन के विवाद में की जाने पैमाइश, अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाने पर एक पक्ष असंतुष्ट हो जाता है। इसके बाद वह लेखपाल के खिलाफ शिकायत करता है। मामूली शिकायत पर एंटी करप्शन/विजिलेंस टीम द्वारा लेखपाल के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई कर दी जाती है।
ज्ञापन में कहा है कि एंटी करप्शन/विजिलेंस टीम के सदस्य लेखपाल को सार्वजनिक रूप से अपमानित भी करते हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि रिश्वत देने का प्रयास करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। मामूली शिकायत पर ट्रैप की कार्रवाई रोकी जानी चाहिए। जिलाध्यक्ष ब्रजेश राठौर, जिला सचिव सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें