फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेवात के दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए

Wed, 02 Aug 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात के दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए
विज्ञापन


विहिप के नेताओं ने पुतला फूंककर डीएम को ज्ञापन दिया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। हरियाणा के मेवात में श्रद्धालुओं पर हमला करने वालों को सजा दिलाने के लिए विहिप सहित हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर इस्लामिक जेहादियों का पुतला फूंका। नारेबाजी करने के बाद डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।

मंगलवार को विहिप जिलाध्यक्ष सुमित चौहान, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अपूर्वा दलेला के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। कुरावली तिराहे पर नारेबाजी करके इस्लामिक जेहादियों का पुतला फूंका। विहिप जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने कहा कि हरियाणा के मेवात में शिव मंदिर में श्रद्धालु श्रावण महीने में महाभारत कालीन पांच मंदिरों में जाते हैं। यात्रा पर पथराव और फायरिंग की गई। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका अपूर्वा दलेला ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र नूंह हुआ है। जेहाद को रोकने के लिए सरकार को कड़े कानून बनाने चाहिए। पुतला फूंकने केे बाद डीएम को ज्ञापन दिया। सिद्धनाथ पांडेय, कमलेंद्र सिंह, आदित्य पांडेय, रामपाल चौहान, संजीव सिंह, मंजू सिंह, विपिन शर्मा, बलवीर सिंह, विजेंद्र शुक्ला, अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



धार्मिक यात्राओं की कराएं सुरक्षा

ज्ञापन में मांग की कि नूंह सहित मेवात क्षेत्र को सील करके दंगाइयों को चिन्हित करके कार्रवाई की जाए। धार्मिक यात्राओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जाए। मरने वालों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये तथा घायलों को 20-20 लाख रुपया दिया जाए। जिनके वाहनों को नुकसान हुआ है। उनको मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें