आगरा। छोटे पैमाने पर व्यापार करने वाले रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत अब 50 हजार रुपये तक का लोन मिल सकेगा। अपर नगर आयुक्त एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि 31 मार्च 2030 तक यह योजना चलेगी। नई व्यवस्था के तहत 15 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक का ऋण मिलेगा। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कैशबैक प्रोत्साहन भी बढ़ाया है। अब वेंडरों को 1600 रुपये तक का कैशबैक उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक वेंडर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के नगर निगम स्थित कमरा नंबर 201 में संपर्क कर सकते हैं। यहां आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी ले सकते हैं। योजना का लाभ पाने के लिए अपने आसपास स्थित जनसेवा केंद्र से भी संपर्क किया जा सकता है।