आगरा। आगरा रेल मंडल ने नवंबर माह में बिना टिकट यात्रा करने पर 39235 यात्रियों पर केस दर्ज कराया है। उनसे 2.55 करोड़ जुर्माना की वसूली की है। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव के बताया कि अभियान में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने, धूम्रपान करने वाले, अनाधिकृत वेंडरों और स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों में सघन जांच की गई। इसमें आगरा मंडल के स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा करने वाले 20526 केस पर 1.59 करोड़ रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 18693 केस पर 9.60 लाख रुपये और बिना बुक लगेज यात्रा करने वाले 16 केस पर 7590 रुपये यात्रियों को प्रभारित किया गया।