- संजना, आशीष, जयवीर और आशीष कुशवाहा ने दी शानदार प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रोड सेफ्टी क्लब ने मंगलवार को क्षेत्र के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक आयोजित की। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने और वाहन संबंधी जरूरी दस्तावेज साथ रखने का संदेश दिया। संजना, आशीष, जयवीर और आशीष कुशवाहा की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी।
महाविद्यालय की प्राचार्य (प्रशा.) प्रो. अरुणा त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। बताया कि सड़क सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम संचालक एवं सेफ्टी क्लब प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि सभी नागरिकों का उत्तरदायित्व है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। सजगता और जागरूकता से अमूल्य जानें बचाई जा सकती हैं।
डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. तेजेंद्र सिंह यादव और डॉ. राजधारी यादव निर्णायक रहे। कार्यक्रम में डॉ. धनबंती चंचल, डॉ. प्रियंका, डॉ. वंदना शर्मा, प्रवेंद्र सिंह, भरत सिंह, किरोड़ी, गोपाल सिंह और सुमित आदि माैजूद रहे।