फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रात में चमकेंगे बेसहारा कुत्ते, सड़क हादसों पर लगेगा अंकुश

Thu, 08 Jan 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कुत्ते को रेडियम कोटेड रिफ्लेक्टर कॉलर लगाते नगर निगम के कर्मचारी
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने शहर में बेसहारा कुत्तों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रेडियम कोटेड रिफ्लेक्टर कॉलर अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

बुधवार से इसकी शुरुआत दयालबाग और संजय प्लेस क्षेत्र से की गई, जहां पहले दिन तीन दर्जन से अधिक बेसहारा कुत्तों को रेडियम कॉलर पहनाए गए। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में चलाया जाएगा। रात्रि के समय सड़कों पर बेसहारा कुत्तों के अचानक सामने आने से वाहन दुर्घटनाएं होती हैं। रेडियम कॉलर से कुत्ते अंधेरे में दूर से ही दिखाई देंगे, जिससे वाहन चालक सतर्क रहेंगे और हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें