फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना अनुमति खुदाई पर नगर निगम सख्त, कंपनी का काम रुकवाया

विज्ञापन
सड़क खुदाई की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम |
विज्ञापन
आगरा। सौ फुटा रोड दयालबाग क्षेत्र में बिना अनुमति फुटपाथ खोदकर लाइन डालने के कार्य किया जा रहा था। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बुधवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय अभियंता की टीम मौके पर पहुंची। जांच में एक निजी कंपनी के कर्मचारी कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अवर अभियंता ने तत्काल खुदाई कार्य रुकवाते हुए सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे को भरवाया, ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अभियंता हरीओम अनुसार बिना अनुमति सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना नियमों का उल्लंघन है। मामले में संबंधित कंपनी पर जुर्माना लगाने की संस्तुति नगर आयुक्त को भेजी जा रही है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार की खुदाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें