आगरा। नगर निगम रात के अंधेरे में लावारिस कुत्तों की वजह से होने वाले सड़क हादसों को रोकने की दिशा में काम करने जा रहा है। लावारिस कुत्तों को रेडियम कोटेड रिफ्लेक्टर नेक कॉलर पहनाए जाएंगे। इस से वह रात के अंधेरे में दूर से ही नजर आ जाएंगे और सड़क हादसों से बचा जा सकेगा। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि रात के समय अक्सर वाहन चालक सड़क पर कुत्तों को देख नहीं पाते, जिससे हादसा हो जाता है। रिफ्लेक्टर कॉलर से यह समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इस काम के लिए निगम ने टीमें गठित कर दी हैं।