फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पशु कल्याण दिवस 2025: लावारिस कुत्तों को मिला सहारा, आगरा में 100 फीडिंग पॉइंट पर मिलेगा खाना

Sat, 04 Oct 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में फीडिंग पॉइंट्स बनाए जा रहे हैं, जहां लावारिस कुत्तों को खाना मिलेगा। 
विज्ञापन
कुत्ते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए एक आदेश के बाद पशु प्रेमी संगठनों के साथ मिलकर नगर निगम लावारिस कुत्तों का सहारा बन रहा है। एक दूसरे के सहयोग से दोनों ही संस्थाएं शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के लिए 100 फीडिंग पॉइंट्स बना रही है। इन पॉइंट्स पर पशु प्रेमी संगठन और स्थानीय लोगों की मदद से आवारा कुत्तों को दो वक्त का खाना मुहैया कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने जब लावारिस कुत्तों को लेकर आदेश दिया तो आगरा समेत देशभर में कई तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। हालांकि इन प्रतिक्रियाओं के बीच शहर की तमाम पशु प्रेमी उनके हिताें के लिए डटे रहे। समाजसेवी सुरत पी प्रसाद, पीएफए के डाॅ. सूरत गुप्ता, रिचा गुप्ता, कैस्पर होम्स की विनीता अरोरा, दीप्ति उपाध्याय, पशु प्रेमी विनीता शर्मा, शांतनु बंसल, राम अवतार आदि ने संघर्ष जारी रखा।

ये भी पढ़ें -  मूर्ति विसर्जन हादसा: एक को बचाने के लिए डूब गए 12 लोग...पांच लाशें मिलीं, सात लोगों की तलाश में उतारी गई सेना
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फीडिंग पॉइंट्स बनाने को लेकर नगर निगम ने कदमताल शुरू की तो यह पशु प्रेमी उनके साथ डटे रहे। इसी का नतीजा रहा कि पशु प्रेमी सुरत पी प्रसाद के साथ निगम ने विजय नगर काॅलोनी में पहला डॉग फीडिंग पॉइंट बनाया। इसके बाद से अब तक पशु प्रेमी संगठन निगम के साथ मिलकर दस से ज्यादा फीडिंंग पॉइंट बना चुके हैं।
विज्ञापन


यहां कर सकते हैं आवेदन
पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि खाना देने वालों की डिमांड के अनुसार इन पॉइंट्स को बनाया जा रहा है। फीडिंग पॉइंट बनाने के लिए निगम के नंबर 9359740578 पर भी मांग रख सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें