फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के पास ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक को कुत्ते ने काटा, पुलिस ने कराया उपचार

Sun, 26 Jan 2020 02:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पर्यटक महामद और अलविया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल के आसपास आवारा पशुओं का आतंक थम नहीं रहा है। ताजमहल देखने आए ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक को ताजखेमा के पास कुत्ते ने काट लिया। पर्यटक के शोर मचाने पर पुलिस आ गई। पुलिस ने पर्यटक को उपचार दिलाया।
विज्ञापन


सिडनी के पर्यटक महामद और अलविया शनिवार को ताजमहल देखने आए थे। शाम करीब चार बजे शिल्पग्राम स्थित ताजखेमा बैरियर के पास दोनों खड़े होकर गोल्फ कार्ट का इंतजार कर रहीं थीं। तभी एक कुत्ता आया और उसने महामद को काट लिया। 

इस पर पर्यटक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस पहुंच गई। थाना पर्यटन के सिपाही अनुराग दुबे और संदीप यादव पर्यटक को निजी अस्पताल में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटक को होटल भेज दिया गया। कुत्ते के काटने से पर्यटक भी डर गए।
विज्ञापन


पर्यटन पुलिस ने लिखा था पत्र

ताजमहल के पास आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए थाना पर्यटन पुलिस ने नगर निगम को पत्र लिखा था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुत्तों के अलावा बंदर भी कई बार पर्यटकों पर हमला कर चुके हैं। बंदरों को भगाने के लिए कई बार लंगूर भी रखा गया, लेकिन लंगूर वाला भी कभी कभार ही आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें