फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अछनेरा की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश, हादसों का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
अभियान बेअसर: अछनेरा की सड़कों पर खुले घूम रहे बेसहारा गोवंश, हादसों का बढ़ा खतरा
विज्ञापन
अछनेरा। शासन की ओर से बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद अछनेरा क्षेत्र में इन आदेशों का अपेक्षित असर दिखाई नहीं दे रहा। कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे किसानों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में रायभा रोड स्थित कान्हा गोशाला, भरतपुर रोड स्थित प्राइवेट गोशाला गोविंद गोरक्षिणी तथा कचोरा रोड स्थित गोसंवर्धन केंद्र व गांव गोबरा में गोशाला संचालित हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोशालाओं के रहते भी गोवंश का खुले में विचरण करना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इन दिनों सावन माह के चलते मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल गोवर्धन परिक्रमा के लिए अछनेरा मार्ग से गुजर रहे हैं। ऐसे में सड़कों पर घूम रहे गोवंश श्रद्धालुओं और अन्य राहगीरों के लिए भी खतरे का कारण बने हुए हैं। वहीं किसानों की खड़ी फसलें भी इन निराश्रित पशुओं से सुरक्षित नहीं हैं। फसलों की रखवाली के लिए किसानों को रातभर खेतों में जागकर पहरा देना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अभियान को केवल कागजों तक सीमित न रखकर बेसहारा गोवंश को तत्काल गोशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और गोवंश का भी समुचित संरक्षण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें