फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीएनजी लाइन ट्रिप होने से नहीं जले घरों में चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) लाइन ट्रिप होने से मंगलवार सुबह सैकड़ों घरों में चूल्हे नहीं जले। करीब तीन घंटे तक लोग परेशान रहे। पीएनजी आपूर्ति कंपनी को शिकायत पहुंची। मीटर री-सेट कराए। तब जाकर पाइप लाइन गैस की आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

कमला नगर, बल्केश्वर, बृज बिहार, दयालबाग से लेकर भावना एस्टेट तक सैकड़ों उपभोक्ता मंगलवार सुबह गैस के लिए तरस गए। सुबह 7 से 10 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। कमला नगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि चार घंटे बाद गैस आई। बृज बिहार निवासी गोविंद खुराना ने बताया कि पीएनजी का प्रेशर बहुत कम था, जिस वजह से चूल्हे नहीं जले। दयालबाग निवासी आरती गुप्ता ने बताया कि सुबह चाय, नाश्ते से लेकर खाना बनाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पीएनजी के मुख्य प्रबंधक, विपणन किशन सिंह ने बताया कि लाइन में कोई फॉल्ट नहीं हुआ है। सिकंदरा क्षेत्र में एयरटेल कंपनी द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। कुछ लोगों के फोन आए थे। ट्रि्पिंग की समस्या आई थी। मीटर री-सेट कराने के बाद आपूर्ति बहाल हो गई। जिले में 75 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें