फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईटेंशन लाइन से टकराकर सारस मरा

Sun, 07 Apr 2024 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से टकराकर सारस मरा
विज्ञापन

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में रविवार को एक सारस बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वहां से निकले राहगीरों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सारस का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर मैनपुरी सिरसागंज रोड पर दन्नाहार थाना क्षेत्र गांव टिंडौली और नई गढ़ी के बीच एक सारस हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद गिर गया। यहां से निकल रहे राहगीरों ने जब तक उसके पास जाकर देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बरौली चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। चौकी से पहुंचे कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह बघेल ने रठेरा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि असमंजेश यादव की मदद से सारस का अंतिम संस्कार कराते हुए सम्मान के साथ दफन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें