फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद के गांव प्रतापपुरा में नीम के पेड़ को काटता युवक
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव प्रतापपुरा में बृहस्पतिवार को वन विभाग की अनुमति बगैर एक विशाल नीम का पेड़ काटे जाने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ काटने से रोक दिया। वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर ने बताया मामले की जांच की जा रही है।