पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के ग्राम मानिकपुरा में बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने की मंशा से सीमांकन और पैमाइश की। नायब तहसीलदार दयानद पोरुष के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान नायब तहसीलदार सुधीर कुमार, लेखपाल अमित कटारा और मनजीत कुमार ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर पैमाइश की प्रक्रिया पूरी कराई।
नायब तहसीलदार दयाचंद्र पोरस ने बताया कि सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने के लिए नियमित रूप से सीमांकन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखकर भविष्य में शासन की जनहित एवं विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए सुरक्षित किया जा रहा है।