फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हावड़ा-जोधपुर समेत पांच ट्रेनों का विंध्याचल में दिया स्टॉपेज

सार

रेल प्रशासन ने नवरात्रि के अवसर पर टूंडला से गुजरने वाली पांच ट्रेनों को विंध्याचल में ठहराव दिया है।जिससे टूंडला के यात्रियों को विंध्याचल जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला। रेल प्रशासन ने नवरात्रि के अवसर पर टूंडला से गुजरने वाली पांच ट्रेनों को विंध्याचल में ठहराव दिया है। ये ट्रेनें दो सप्ताह के लिए विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी। इससे टूंडला के विध्यांचल जाने वाले रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

टूंडला जंक्शन से विंध्याचल जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेल प्रशासन ने नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 12307/12308 हावड़ा-जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, 12487/12488 जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस, 22307/22308 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस एवं कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को आगामी 26 सितम्बर से नौ अक्टूबर तक विंध्याचल स्टेशन पर ठहराव दिया है। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताते हुए कहा कि ये ट्रेनें यहां एक मिनट का ठहराव देंगे। जिससे टूंडला के यात्रियों को विंध्याचल जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें