दंपति को पानी नहीं भरने दिया, बुरी तरह पीटा भी
- फोटो : Amar Ujala
खेड़ा राठौर के गांव नंदगवां में टीटीएसपी से पानी भरने के विवाद में दंपति को दौड़ाकर पीटा गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया है।
नंदगवां में सुनील के घर के सामने टीटीएसपी लगी है। शनिवार दोपहर हरिओम की मां जनक किशोरी पानी भरने गई तो सुनील के परिवारीजन ट्रैक्टर धोते मिले। उन्होेंने पानी भरने देने की बात कही। बोलीं कि ट्रैक्टर बाद में धो लेना। इसी बात पर विवाद हो गया। जानकारी पर हरिओम भी पहुुंच गए। उन्होंने भी पहले पानी भरने की बात कही तो इस पर आगबबूला सुनील पक्ष ने हमला बोल दिया। हरिओम को बचाने आई पत्नी पूनम को भी लोगों ने जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को हरिओम ने बताया कि उन्हें बुरी तरह पीटा गया है और जान से मारने की भी धमकी दी है। घटना को लेकर उन्होंने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में सुनील समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।