फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा सीमा पर पुलिस ने रोके वाहन

विज्ञापन
टूंडला-आगरा हाइवे स्थित एत्मादपुर पुल पर बैरीकैटिंग लगाकर वाहनों को रोकती पुलिस, हाइवे पर लगा जा? - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। कोरोना वायरस के चलते आगरा के लॉकडाउन के बाद फिरोजाबाद सीमा पर आगरा पुलिस ने हाईवे पर बैरीकैटिंग लगाकर आवागमन रोक दिया। इसके चलते आगरा हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे वाहन चालक खासे परेशान रहे। वाहन चालक आगे जाने के लिए पुलिस से मिन्नते करते रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आगरा के कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे के लिए वाहन दौड़ते रहे, किंतु इन वाहनों में आगरा में भी वाहन घुसने लगे तो प्रशासन सचेत हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद आगरा एपी सीमेंद्र मीणा व सीओ अतुल कुमार ने पहुंचकर टूंडला की ओर से जाने वाले सभी वाहनों को बैरीकेंटिंग लगवाते हुए रोक दिया।
बैरीकेटिंग से वाहन चालकों ने वाहन निकालने का प्रयास किया तो पुलिस ने आगे एक ट्रोला तिरछा खड़ा करा दिया। इससे टूंडला की ओर से एक भी वाहन आगरा की ओर नहीं निकल सका। वाहनों पर रोक लगाने से एत्मादपुर ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। इस दौरान एटा, फिरोजाबाद, इटावा आदि क्षेेेत्रों से आए वाहन चालक पुलिस ने जाने के लिए मिन्नते करते रहे।
विज्ञापन

पैदाल आ रहे बच्चों को लेने जा रहे अभिभावक भी फंसे
नोएडा के लॉक डाउन के चलते हॉस्टलों व पीजी की छुट्टी किए जाने पर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं वाहन न मिलने पर नोयड़ा से पैदल ही निकल पड़े। कुछ छात्रों ने उन्हें लेने आने के लिए परिजनों से बोला तो परिजन वाहन लेकर उन्हें दौड़ पड़े, किंतु आगरा सीमा में इन वाहनों के न घुसने देने पर अभिभावक परेशान हो गये। ऐसे में बच्चे यमुना एक्सप्रेस वे पर टैंकरों, क्रेनों आदि पर लटकर आए तो तमाम पैदल ही चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें