फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप वितरण पर भी लग गई रोक

Thu, 05 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता के चलते रोका गया वितरण
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लगते ही लैपटॉप वितरण पर रोक लगा दी गई है। लगभग 350 लैपटॉप विद्यालयों में रखे हैं। जबकि जिले के लिए निर्धारित कोटे में से अभी तक 482 लैपटॉप माध्यमिक शिक्षा विभाग को प्राप्त ही नहीं हुए       हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 और 2016 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 3167 मेधावी छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ दिया जाना था। पहले चरण में जिले को 2,685 लैपटॉप ही उपलब्ध कराए गए हैं। इनके वितरण के बीच छात्रों के विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। आरोप लगाया कि अधिक मेरिट वालों को लैपटॉप वितरण सूची में शामिल नहीं किया गया है।
सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों से सर्वाधिक शिकायतें आईं। कारण, इनके आवेदन स्कूलों से विभाग को देरी से प्राप्त हुए थे। विरोध बढ़ने के बाद छात्र-छात्राओं से प्रत्यावेदन लिए गए। सैकड़ों प्रत्यावेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं। सूची में संशोधन की संभावना को देखते हुए सीबीएसई और आईसीएसई के छात्रों के कोटे के लैपटॉप का वितरण रोक दिया गया।
विज्ञापन

वहीं कुछ छात्र-छात्राएं लैपटॉप लेने नहीं पहुंच पाए। इस तरह से 300 से अधिक लैपटॉप नोडल सेंटरों पर रखे गए हैं।

3167
लैपटाप बांटे जाने थे जिले में
2685
लैपटाप शासन से आए थे
2335
का वितरण ही हो पाया था
800
से अधिक छात्रों को निराशा
क्योंकि इसमें सीएम का फोटो है

लैपटॉप को ऑन करते ही स्क्रीन पर सबसे पहले सपा का लोगो आता है। साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो। माना जा रहा है कि इसके चलते ही इनके वितरण पर रोक लगाई गई है।

‘आचार संहिता के चलते लैपटॉप का वितरण रोका गया है। शासन स्तर से कोई निर्देश मिलने पर ही वितरण शुरू किया जाएगा। कुछ लैपटॉप अभी तक जिले को मिले ही नहीं हैं।’
विज्ञापन

- डा. जितेंद्र सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें