फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती के सामने थप्पड़ मारने पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहजादी मंडी (सदर) में गणेश प्रतिमा पंडाल के बाहर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने दो युवकों का चालान शांति भंग में किया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि एक युवती से बातचीत करने आए युवकों का स्थानीय युवकों से विवाद हो गया था। थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए युवकों ने पथराव किया।
विज्ञापन

शहजादी मंडी में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। इसमें रोजाना लोग भजन करते हैं। रविवार रात को युवकों के गुटों ने पंडाल के बाहर पथराव किया, जिससे अफरातफरी मच गई थी। मामले में पुलिस ने लोकेश की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। जिन दो युवकों को पुलिस के हवाले किया गया, उनका पुलिस ने शांति भंग में चालान किया।
मामले में एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि शनिवार को एक युवती से ताजनगरी निवासी लकी और देव मिलने आए थे। तीनों बातचीत कर रहे थे। तभी कुछ स्थानीय युवकों ने उनसे पूछताछ की। वाद विवाद होने पर प्रवेश और मनीष ने दोनों के थप्पड़ मार दिए। तब तो वो चले गए। रविवार को युवक बदला लेने आए और फिर विवाद होने पर पथराव किया। कहरई निवासी प्रशांत दुबे और छत्ता निवासी राज का शांति भंग में चालान किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें