फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हत्या के बाद रिटायर्ड मेजर के घर पथराव-बाइक फूंकी

Wed, 01 Apr 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कटरा वजीर खां में मंगलवार शाम मजदूरी के बकाया मात्र सौ रुपये पाने की जिद पर अड़े मजदूर को रिटायर्ड मेजर के पौत्र ने पीट-पीटकर मार डाला। फिर तो मोहल्ला सुलग उठा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। जमकर पथराव किया और दो बाइक फूंक दीं। आरोपी युवक के पिता को डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। भारी फोर्स की मौजूदगी और एसएसपी राजेश डी. मोदक के समझाने पर भी बवाल न थमा तो पुलिस ने रबर की गोलियां चलाकर उपद्रवी भीड़ को खदेड़ा। इलाके में भारी तनाव को देखते हुए वहां फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन


कटरा वजीर खां दलित बहुल मोहल्ला है। यहीं रहने वाले रिटायर्ड मेजर एमएल उपाध्याय के पौत्र जयकृष्ण ने मजदूर पप्पू उर्फ कुब्बा (40) से कुछ दिन पहले घर के पास बने मंदिर में मरम्मत कराई थी। तब पप्पू के मजदूरी में सौ रुपये बकाया रह गए थे। उसके घरवालों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे पप्पू वही बकाया मांगने जयकृष्ण के घर गया। दोनों में गाली-गलौज होने लगी तो मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव करा दिया। पप्पू कुछ देर बाद दोबारा जयकृष्ण के घर पहुंच गया। आरोप है कि इस दफा जयकृष्ण ने पप्पू को जमकर पीटा। उसे कई बार जमीन पर पटका भी। इससे पप्पू ने वहीं दम तोड़ दिया। जयकृष्ण फरार हो गया।
कुछ ही देर में पप्पू की पीटकर हत्या की खबर फैल गई। गुस्साई भीड़ ने जयकृष्ण के घर पर पथराव किया। बाहर खड़ी दो बाइकों में आग लगा दी। भीड़ ने जयकृ्ष्ण के पिता मोहन को पकड़ लिया। किसी तरह वह जान बचाकर भागे तो पीछा कर रही भीड़ ने उन्हें फिर यमुना किनारे दबोच लिया और डंडों से पीटने लगी। सूचना पर आई  पुलिस ने किसी तरह बचाकर उन्हें एसएन अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश डी. मोदक, एसपीआरए बबीता साहू, सीओ छत्ता बीएस त्यागी फोर्स के साथ पहुंचे। अफसरों ने समझाया पर लोग हंगामा करते रहे। कई दफा उनमें और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हो गई। बाद में पुलिस ने लाठियां भांज और रबर बुलेट चलाकर भीड़ को खदेड़ा और तब मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। एसएसपी ने बताया कि जयकृष्ण, उसके पिता मोहन और चाचा शशि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें