फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stone Pelting and Firing: दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, 23 नामजद और 16 अज्ञात के खिलाफ केस, नौ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2022 08:49 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

Stone pelting and firing in Kasganj: नगला बंजारा में बालिका की बरामदगी के बाद दूसरे पक्ष के द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत पर अजब सिंह के घर पर पुलिस को तैनात कर दिया गया था। 28 जुलाई को पुलिसकर्मी हटा लिए गए और छह दिन बाद बबाल हो गया। 
विज्ञापन
Stone pelting and firing in Kasganj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढोलना के नगला बंजारा में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इतना ही नहीं पथराव (Stone pelting) और फायरिंग (firing) भी हुई। पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग की गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए 16 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। 

विज्ञापन


ग्रामीण अजब सिंह की नाबालिग बेटी को गांव के ही केहरी का साला एक मार्च को अगवा कर ले गया था। पुलिस ने बालिका को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने बालिका को परिजनों के सुर्पुद कर दिया। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। बुधवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव में नीरज, शेखर व चार अन्य लोग घायल हो गए। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो वरिष्ठ उपनिरीक्षक अतुल कुमार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार पुलिस के साथ गांव पहुंचे।

Stone pelting and firing in Kasganj - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए हाथापाई कर दी। रहीश पाल ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जिससे पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने अजब सिंह, गजेंद्र सिंह, रहीश पाल, कौशल, कावेंद्र, जितेंद्र, गौरव, लालू, रोहन सिंह निखिल व छह अज्ञात एवं दूसरे पक्ष से केहरी, ऋषि, देवेंद्र लोकेश, नीरज, महेंद्र, मनोज, अजय, राहुल, विनोद, वकील, अजीत, भुवनेश व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।  

विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजब सिंह, कौशल, निखिल, केहरी, ऋषि, देवेंद्र, लोकेश, नीरज और भुवनेश शामिल हैं।
 

पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षो में मारपीट, पथराव व फायरिंग हुई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए।- अतुल कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें