फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्प्रिंग फेयर में बिखरेगा स्टोन इनले और कलात्मक फर्नीचर का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 14 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले इंडियन हैंडीक्राफ्ट्स एंड गिफ्ट्स फेयर स्प्रिंग-2026 में आगरा के हस्तशिल्प उत्पादों की धूम मचेगी। स्टोन इनले और कलात्मक फर्नीचर का जलवा बिखरेगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के 61वें संस्करण में आगरा सहित ब्रज क्षेत्र के सौ से अधिक निर्यातक अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इस बार मेले की मुख्य थीम हस्तशिल्प फर्नीचर रखी गई है। हस्तशिल्प एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अस्थाना ने बताया कि अमेरिका के टैरिफ में कमी और भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए नए व्यापारिक करारों ने निर्यातकों में नया जोश भर दिया है। आगरा के स्टोन इनले उत्पादों को जीआई टैग मिलने से विदेशी खरीदारों का रुझान बढ़ने की प्रबल संभावना है। इस विशाल मेले में आगरा से 36, फिरोजाबाद से 59, अलीगढ़ से 8, मथुरा से 1 और हाथरस से 2 निर्यातक भाग ले रहे हैं।

निर्यातकों के लिए संजीवनी बनेगा मेला
हस्तशिल्प एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल 2025 से हस्तशिल्प निर्यात में देखी जा रही गिरावट के दौर में यह मेला संजीवनी का काम करेगा। हस्तशिल्प निर्यात का 40 प्रतिशत हिस्सा अकेले अमेरिका जाता है, वहां से मिली राहत मील का पत्थर साबित होगी। कार्यवाहक सचिव विपनेश कुमार त्यागी का कहना है कि एक्सपो मार्ट में स्टालों का आवंटन पूर्ण हो चुका है और निर्यातक बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद में पूरी तैयारी के साथ उतर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें