फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फैक्टरी के बाहर हो रही थी पत्थर की घिसाई, धूल उड़ते देख पहुंची निगम की टीम; लगाया पांच लाख जुर्माना

Sat, 19 Oct 2024 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

फैक्टरी के बाहर फुटपाथ पर रखकर पत्थर की घिसाई चल रही थी। इस वजह से यहां धूल ही धूल उड़ रही थी। सूचना पर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। फैक्टरी संचालक पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। 
 
विज्ञापन
पत्थर की घिसाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शास्त्रीपुरम में सड़क और फुटपाथ पर पत्थरों की घिसाई से उड़ रही धूल पर नगर निगम ने फैक्टरी संचालक पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। संचालक को पत्थरों को अंदर रखने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


सर्दी की आहट और तापमान में गिरावट के साथ ही शहर में हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बढ़ रहा है, लेकिन कचरा जलाने, धूल उड़ने के मामले रुक नहीं रहे। शास्त्रीपुरम में शुक्रवार को स्टोनमैन क्राफ्ट कंपनी के कर्मचारी सड़क और फुटपाथ पर पत्थरों की घिसाई करते पाए गए। घिसाई के दौरान भारी धूल उड़ रही थी, जिसकी शिकायत नगर निगम से की गई थी।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा के नेतृत्व में सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव यादव और मनोज पाल ने प्रवर्तन दल के साथ छापा मारा। सड़क पर चारों ओर पत्थर फैले हुए थे। इस पर सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव यादव ने फैक्टरी मैनेजर को 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का नेटिस थमाया और पत्थरों को तीन दिन में सड़क से हटाने की चेतावनी दी। इसके बाद प्रवर्तन दल ने भावना टावर के पास होली पब्लिक स्कूल के सामने से ठेलें हटवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें