फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आगरा किला में दीवाने आम के छज्जों की हो रही मरम्मत, दरारें दिखीं...इसलिए बदले जा रहे पत्थर

Sat, 29 Nov 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा किला के दीवाने आम में छज्जे के पत्थर बदले जा रहे हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छज्जे के पत्थरों में समय के साथ दरारें और क्षरण दिखाई देने लगे थे।
विज्ञापन
आगरा किला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर आगरा किला के दीवाने आम की संरचनात्मक मजबूती को बढ़ाने के लिए छज्जे के पत्थर को बदलने का कार्य कराया जा रहा है। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छज्जे के पत्थरों में समय के साथ दरारें और क्षरण दिखाई देने लगे थे। किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए विभाग ने इन्हें बदलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग की टीम ने प्रभावित पत्थरों को हटाकर नए पत्थरों की फिटिंग का काम शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य मानकों और पारंपरिक तकनीकों का उपयोग करते हुए किया जा रहा है, ताकि ऐतिहासिक संरचना की मूल शैली और सौंदर्य सुरक्षित रह सके। मरम्मत की प्रक्रिया लगातार निगरानी में चल रही है और उम्मीद है कि यह काम दिसंबर के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


दीवान ए आम किले में स्थित मुगल बादशाह का प्रमुख सभागार था। इसका प्रयोग जनता की फरियाद सुनने और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए किया जाता था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें