फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर या हैवान: प्रसव के दौरान ब्लेड से काट दिया नवजात का पेट, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप; हंगामा

Fri, 28 Apr 2023 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टर पर ब्लेड गलत लग जाने का आरोप लगाते हुआ परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह मामला शांत कराया गया। 
 
विज्ञापन
ऑपरेशन करते डॉक्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के गंगाराम हॉस्पिटल ट्रांस यमुना में बृहस्पतिवार को मरीज के परिजनों ने हंगामा किया। डिलीवरी के दौरान गलत जगह ब्लेड लग जाने के आरोप लगाए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। नवजात की नाभि से आंत बाहर निकली थी। वहीं, डॉक्टर प्रिया अग्रवाल ने दलील दी है कि जन्मजात विकृति के कारण आंत बाहर हैं।

ये है मामला 

नगला रामबक्स निवासी त्रिमोहन शर्मा ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने पत्नी शीतल को गंगाराम हाॅस्पिटल में सुबह भर्ती कराया था। 12 हजार रुपये में डिलीवरी करने के लिए कहा गया। 10 हजार रुपये जमा कराने के बाद शाम चार बजे प्रसूता को ऑपरेशन थिएटर में ले गए। बाद में कहा कि नवजात की आंत नाभि से बाहर निकली है। इलाज के लिए बड़े हाॅस्पिटल में ले जाएं। इस पर परिजन ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: 'इंस्पेक्टर को मेरी जाति नहीं पसंद इसलिए डंडे से पीटा', आरोप लगाने वाला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

ये लगाया आरोप 

हाॅस्पिटल संचालक डाॅ. प्रिया अग्रवाल पर सिजेरियन डिलीवरी के दौरान ब्लेड लगने से आंत बाहर निकलने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। डाॅ. प्रिया अग्रवाल ने बताया कि नवजात को जन्मजात विकृति से आंत बाहर निकल आई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Rangji Heights Suicide Case: ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर लड़की ने की थी आत्महत्या, युवक करता था वीडियो कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें