कासगंज। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते जुकाम, खांसी और बुखार के रोगियों के साथ पेट दर्द के रोगी भी जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। पेट की खराबी के मामले में विशेषज्ञ चिकित्सक खानपान में एहतियात बरतने की रोगियों को सलाह दे रहे हैं।
सर्दी के मौसम की विदाई के साथ गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है। सुबह शाम हल्की सर्दी और दोपहर में गर्मी के चलते लोगों के खान-पान भी बदला है। जिससे पेट खराबी के रोगियों की संख्या बढ़ी है। सर्दी और बुखार के रोगी भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचे हैं। मंगलवार को 964 रोगियों ने जिला अस्पताल में अपने इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 176 बुखार, 22 डायरिया और 55 रोगी दमा रोग से पीड़ित रहे। इनका चिकित्सकों ने उपचार किया। चिकित्सकों ने रोगियों को खान-पान में मौसम के साथ बदलाव किए जाने की हिदायत। वहीं सुबह-शाम की सर्दी से बचाव की सलाह दी।