10एमएनपी-25-घिरोर में सराफा की दुकान में चोरी के बाद जांच करती टीम
- फोटो : MAINPURI
घिरोर। (मैनपुरी)। चोरों ने शनिवार रात मोहल्ला डालगंज स्थित एक सराफ की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। पुलिस ने जांच में डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम का भी सहारा लिया, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
थाना क्षेत्र निवासी निखिल अग्रवाल मोहल्ला डालगंज की गीता ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार सुबह चौकीदार ने उन्हें सूचना दी कि दुकान का शटर खुला है। जानकारी मिलने के कुछ ही देर बाद वह प्रतिष्ठान पर पहुंच गए। उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस भी जांच पड़ताल करने पहुंची थी। व्यापारी के अनुसार करीब पांच लाख से अधिक के जेवर चोरी हुए थे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए, वहीं डॉग स्क्वॉड ने क्षेत्र में सुरागकशी की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।
व्यापारियों में रोष और भय व्याप्त
सराफा व्यापारी निखिल अग्रवाल की दुकान से लाखों के जेवर चोरी की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय है। वहीं पूर्व में हुई घटनाओं का खुलासा न होने व चोरों के पकड़े न जाने के चलते रोष है। व्यापारियों की मांग है कि पुलिस घटना का जल्द से जल्द खुलासा करे, वहीं चोरी गया माल भी बरामद कराए।
सराफा व्यापारी की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस जल्द से जल्द खुलासा करेगी। चोरों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
देवेंद्र नाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक
10एमएनपी-27-घिरोर में सराफा की दुकान में चोरी के बाद जांच करती टीम- फोटो : MAINPURI