फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान और दुकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी चुराए

Mon, 15 Jul 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में चोरों की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ने लगी है। चोरों ने एक दुकान और एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। जांच के नाम पर पुलिस कई दिनों तक मामला दबाए रही। पीड़ितों की तहरीर पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला भंत निवासी राहुल के घर पर 8 जुलाई को मां सुशीला देवी, पत्नी प्रियंका और बहन आरती उर्फ नेमा थे। रात को सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। रात में किसी समय चोर घर के अंदर दाखिल हुए और कमरों में रखी अलमारी और बक्सों में रखे जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। सुबह जब परिजन जागे तो चोरी की जानकारी हुई। राहुल ने बताया कि चोर 8 सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक हार, झाले, 5 जोड़ी पायल, 78 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। चोर जूनियर हाईस्कूल के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। जेवर के खाली डिब्बे स्कूल के बाथरूम में पडे़ मिले।
एक अन्य चोरी की वारदात आगरा रोड बाईपास ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अरविंद कुमार की दुकान में हुई। अरविंद ने बताया कि वह घर में ही यूनिफार्म की दुकान व गोदाम बनाए हुए हैं। 5 जुलाई की रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर करीब 2.75 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। अगले दिन दुकान में हुई चोरी की वारदात की जानकारी हुई। उक्त दोनों ही चोरी की वारदात के बाद पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस मामले में को दबाए रही। रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें