आगरा के अछनेरा में नकली डीएपी बेचने के सरगना सहित 4 को जेल भेजने के बाद एसटीएफ गिरोह में शामिल अन्य की जानकारी जुटा रही है। एजेंट और सप्लायरों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
एसटीएफ ने 6 नवंबर को गांव कचाैरा में नकली डीएपी के साथ 4 लोगों को जेल भेजा था। इनमें हर्ष गाैतम और आकाश प्रताप सिंह नकली डीएपी तैयार कराते थे। दो आरोपी फिरोजाबाद का आमिर खान और शास्त्रीपुरम का मुकेश मजदूरी और मेटाडोर चालक थे।
एसटीएफ की पूछताछ में पता चला कि 600 रुपये तैयार होने वाले कट्टे को किसानों को 1700 तक में बेचा जाता था। इससे उनकी एक सीजन में 15 लाख तक की कमाई हो रही थी। जीवनी मंडी के अमित ट्रेडर्स, कुबेरपुर के आशीष खत्री और आलमबाग, लखनऊ के आशीष का नाम भी आया है। टीम इनके बारे में पड़ताल में लगी है।